केरल: 'एफसीआरए बिल का विरोध राजनीति से प्रेरित'

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भाजपा नेता पीसी जॉर्ज ने आरोप लगाया कि एफसीआरए संशोधन बिल को लेकर कुछ लोगों का विरोध राजनीति प्रेरित

केरल: 'एफसीआरए बिल का विरोध राजनीति से प्रेरित'

कोट्टायम, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज ने शुक्रवार आरोप लगाया कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) में प्रस्तावित संशोधन विधेयक को लेकर चर्च के कुछ लोगों का विरोध राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिशप कांग्रेस से जुड़े हैं और वह इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संशोधन विधेयक को लेकर ईसाई समुदाय की चिंताओं पर केंद्र सरकार चर्च प्रतिनिधियों से बातचीत कर चुकी है और उनसे विदेशी अंशदान का विवरण मांगा गया है। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि प्रस्तावित संशोधन से किसी को दिक्कत नहीं होगी और केवल विदेशी अंशदान के विवरण का खुलासा आवश्यक होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।