केरल भाजपा प्रमुख ने सीतारमण को पत्र लिखा

Feb 09, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- धान बोनस संबंधी निर्देश वापस लेने का आग्रह किया तिरुवनंतपुरम, एजेंसी।

केरल भाजपा प्रमुख ने सीतारमण को पत्र लिखा

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने धान किसानों को दिए जाने वाले अतिरिक्त बोनस को बंद करने के निर्देश को वापस लेने का आग्रह किया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने धान किसानों के अतिरिक्त बोनस को बंद करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए थे। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पहले ही इस निर्देश की आलोचना करते हुए इसे किसानों तथा राज्य के प्रति केंद्र का शत्रुतापूर्ण रवैया करार दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव वी. वुआलनम ने नौ जनवरी को केरल के मुख्य सचिव ए. जयतिलक को पत्र लिखकर राज्य से अपनी मौजूदा बोनस नीति की समीक्षा करने और अतिरिक्त प्रोत्साहन को बंद करने पर विचार करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा था कि चावल का भंडार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आवश्यकता से अधिक हो गया है, जिससे सार्वजनिक खजाने को एक बड़े और बार-बार पड़ने वाले बोझ का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।