
वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर चर्चा में कांग्रेस को सबूतों के साथ बेनकाब किया -भाजपा
वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर चर्चा में कांग्रेस को सबूतों के साथ बेनकाब किया -भाजपा-----------------------------------------------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताभाजपा ने नेता प्रतिपक्ष...
वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर चर्चा में कांग्रेस को सबूतों के साथ बेनकाब किया -भाजपा----------------------------------------------------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर हुई बहसों के दौरान कांग्रेस को सबूतों के साथ बेनकाब किया है। उस समय संसद में राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य सदस्य नजरे चुरा रहे थे। भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उनको झूठ की दुकान करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि राहुल गांधी खुद को झूठ की दुकान साबित करने पर अमादा हैं।

संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने जैसे ही मोदी सरकार के देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने के संकल्प को दोहराया, पूरा विपक्ष लोकसभा से भाग गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि घुसपैठियों के मुद्दे पर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों को किस तरह कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। शाह ने संसद में दोनों विषयों पर बहस के दौरान सबूतों के साथ बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रगीत के मूल संस्करण में वंदे मातरम् की पंक्तियों को लेकर कैसे समझौता किया था। भाजपा नेता ने नेता प्रतिपक्ष के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि शाह विपक्ष के हमले से डर गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आप डरे हुए हैं और आपने इसे स्वीकार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह तब भी नहीं डरे जब तत्कालीन संप्रग सरकार उन्हें और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचने में दिन-रात व्यस्त रही। भाजपा ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में गांधी की पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ हुई बैठक में सांसद शशि थरूर की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के सभी नेता डूबते हुए जहाज को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ---------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


