केरल : ईरान का सपोर्ट करने पर भाजपा ने विजयन को घेरा
भाजपा की केरल इकाई ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा ईरान के समर्थन में दिए गए बयानों की आलोचना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम को ईरान के हमलों की निंदा करनी चाहिए और केरल के लोगों के लिए पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। भाजपा की केरल इकाई ने रविवार को पश्चिम एशिया के संघर्ष में ईरान का सपोर्ट करने वाले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के हालिया बयानों की आलोचना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीएम के बयानों को ईरान का सपोर्ट करने वाला माना जा रहा है। जबकि वह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल देशों के खिलाफ हमलों पर चुप रहे, जहां बड़ी संख्या में मलयाली रहते हैं।उन्होंने पूछा, आप सिर्फ ईरान के बारे में ही क्यों बोल रहे हैं? क्या यह आपकी शांति की राजनीति का हिस्सा नहीं है? आप ईरान द्वारा किए गए हमलों की निंदा क्यों नहीं कर रहे हैं।
राजीव ने कहा कि मलयाली ज्यादातर बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और दूसरे खाड़ी देशों में रह रहे हैं। केंद्र सरकार ईरान के खिलाफ नहीं है।चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि युद्ध किसी भी चीज का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई झगड़ा है, तो उसे डिप्लोमैटिक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए और यही भारत सरकार और एनडीए का तय स्टैंड है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने ही एक ईरानी जहाज को कोच्चि में सुरक्षित रूप से लंगर डालने की इजाजत दी थी। चंद्रशेखर ने आगे कहा कि ईरानी लोगों ने नहीं, बल्कि मलयाली लोगों ने पिनाराई विजयन सरकार को मैंडेट दिया था।राजीव ने सीएम विजयन से यह भी कहा कि वे ईरान, सीरिया या गाजा के बारे में बोलने की बजाय, पिछले 10 सालों में केरल के लोगों के लिए उन्होंने क्या किया, इस बारे में बात करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


