कर्नाटक में सीएम बदलना कांग्रेस सरकार की नाकामी का प्रतीक : भाजपा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता हस्तांतरण पर तंज कसा है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि सिद्धरमैया को हटाकर शिवकुमार को चुनना कांग्रेस की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस के दोहरे मापदंडों पर भी सवाल उठाया और पूछा कि क्या सरकार शासन पर ध्यान देगी या केवल राजनीतिक सत्ता पर।

कर्नाटक में सीएम बदलना कांग्रेस सरकार की नाकामी का प्रतीक : भाजपा

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने शनिवार को कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से साफ हो गया कि कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल नाकाम रहा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ चेहरा बदला है, सरकार की कार्यशैली पहले जैसी ही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘ढाई से तीन साल तक चली कुर्सी की लड़ाई के बाद कांग्रेस ने सिद्धरमैया को हटाकर शिवकुमार को चुना है। इसका अर्थ यह है कि वे स्वीकार रहे हैं कि सिद्धरमैया का शासन सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल रहा है।

कांग्रेस को लगता है कि ऐसा नहीं करते तो 2028 का चुनाव उनके हाथ से निकल जाता।’उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों में से एकमात्र ओबीसी मुख्यमंत्री को पद से हटा दिया है। यह सामाजिक न्याय पर कांग्रेस के दोहरे मापदंड को दिखाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह सरकार शासन-प्रशासन पर ध्यान केंद्रित करेगी या फिर केवल राजनीतिक सत्ता पर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।