दिल्ली पहुंचे केरल के सभी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि

Feb 11, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केरल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने जनप्रतिनिधियों को दिल्ली बुलाया है। तिरुवनंतपुरम के महापौर वीवी राजेश के नेतृत्व में, जनप्रतिनिधि संगठन और सुशासन के पाठ सीखेंगे। भाजपा ने हाल में स्थानीय निकाय चुनाव में सफलता के बाद इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात होगी।

दिल्ली पहुंचे केरल के सभी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केरल के विधानसभा चुनाव में पहले भाजपा ने राज्य के अपने जनप्रतिनिधियों को सरकार, सुशासन और संगठन के व्यापक पहलुओं से परिचित कराने के लिए दिल्ली बुलाया है। तिरुवनंतपुरम के महापौर वीवी राजेश के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा यह जनप्रतिनिधि यहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संगठन, सुशासन का पाठ और सरकार के संचालन के पहलुओं पर मार्गदर्शन लेंगे। केरल में हाल में हुए स्थानीय निकायों के चुनाव में तिरुवनंतपुरम में नगर निगम में बड़ी जीत हासिल करने के बाद पार्टी ने राज्य के सभी स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिल्ली बुलाया है। तीन दिवसीय इस दौर में यह जनप्रतिनिधि विकसित केरलम के मंत्र को लेकर कई कार्यशालाओं में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली पहुंचने पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया और संगठन को लेकर महत्वपूर्ण सीख दी। यह प्रतिमंडल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनसे मार्गदर्शन हासिल करेगा। इसके पहले भाजपा मुख्यालय में सुशासन और सरकार चलाने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह उनको संबोधित करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।