महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में भाजपा के पांच उम्मीदवारों का ऐलान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। उम्मीदवारों में सुनील कर्जतकर, माधवी नाइक, संजय भेन्डे, विवेक कोल्हे और प्रमोद जठार शामिल हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है और मतदान 12 मई को होगा।

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में भाजपा के पांच उम्मीदवारों का ऐलान

मुंबई, एजेंसी। भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। चुनाव 12 मई को होगा। पार्टी ने सुनील विनायक कर्जतकर, माधवी नाइक, संजय नत्थूजी भेन्डे, विवेक बिपिनदादा कोल्हे और प्रमोद शांताराम जठार को उम्मीदवार बनाया है। कर्जतकर को पार्टी का अनुभवी कार्यकर्ता माना जाता है और वे पहले रणनीतिकार की भूमिका निभा चुके हैं। विवेक कोल्हे पूर्व विधायक स्नेहलता कोल्हे के बेटे हैं। संजय भेन्डे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के लोकसभा चुनाव प्रभारी रह चुके हैं और फिलहाल नागपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष हैं। माधवी नाइक पार्टी की राज्य महासचिव हैं, जबकि प्रमोद जठार सिंधुदुर्ग के पूर्व विधायक हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच दो मई को होगी और चार मई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 12 मई को सुबह नौ बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 13 मई तक पूरी हो जाएगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सहित परिषद के नौ सदस्य 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।