
एसआईआर के बाद जनगणना में भी भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे
चुनाव आयोग ने बिहार के बाद कई राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत की है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को सजग रहने को कहा है, ताकि अवैध मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें और नए वैध मतदाता जोड़े जा सकें। कार्यकर्ता जनगणना में भी सक्रिय रहेंगे।
चुनाव आयोग द्वारा बिहार के बाद देश के कई राज्यों में शुरू किए गए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को सजग रहने को कहा है। पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर के बाद जनगणना में भी सक्रिय रहेंगे। एसआईआर में चुनाव आयोग की टीमों की विभिन्न दलों के एजेंट भी मदद कर रहे हैं, ताकि अवैध मतदाताओं ने नाम हटाकर नए वैध मतदाताओं को जोड़ा जा सके। भाजपा ने बिहार के अनुभव को देखते हुए सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं से सजग और सक्रिय रहने को कहा है। आयोग आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी संभावित राज्यों में एसआईआर का काम कर रहा है।

वहीं, लोकसभा चुनावों तक सभी राज्यों में यह काम पूरा हो जाएगा। जिस तरह से बिहार में मतदाता सूची को अपडेट कर लाखों अवैध मतदाताओं ने नाम हटाए गए हैं, उसी तरह से कई राज्यों में भी इस तरह के आंकड़े सामने आ सकते हैं। इसमें घुसपैठ कर आए और मतदाता बने लोगों का भी खुलासा हो सकेगा। भाजपा लगातार घुसपैठ का मुद्दा उठाती रही है और इसके लिए कांग्रेस न अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधती रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से एसआईआर के दौरान बेहद सतर्क और सक्रिय रहने को कहा है, ताकि अवैध मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने में आयोग की मदद की जा सके। कार्यकर्ताओं से इसके बाद होने वाली जनगणना के कार्य में भी सजग रहने को कहा गया है। वे घुसपैठियों को लेकर प्रशासन को अहम जानकारी भी मुहैया कराएंगे। इन मुद्दों पर पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी अपनी गतिविधियां बढ़ाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


