
अहंकार में डूबे राहुल गांधी संवैधानिक मर्यादाएं भूले- प्रधान
अहंकार में डूबे राहुल गांधी संवैधानिक मर्यादाएं भूले- प्रधान------------------------------------भाजपा ने इंडिया गठबंधन पर लगाया संसद की गरिमा गिराने का आरोप------------------------नईदिल्ली। विशेष...
अहंकार में डूबे राहुल गांधी संवैधानिक मर्यादाएं भूले- प्रधान ----------------------------------- -भाजपा ने इंडिया गठबंधन पर लगाया संसद की गरिमा गिराने का आरोप ------------------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के आचरण पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि वह अपने अहंकार में संवैधानिक मर्यादाएं भूल गए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि संसद में चर्चा हो या संवैधानिक मुद्दा, राहुल गांधी का एक ही उद्देश्य रहता है हर रोज देश के सामने झूठ की नई कहानी गढ़ना। प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि राहुल गांधी अपने अहंकार में इस कदर डूबे हुए हैं कि न उन्हें संविधान की मर्यादाओं का भान है, न ही संसद के नियमों का सम्मान।

राहुल गांधी ये मानते हैं कि उनका बोला हुआ ही एकमात्र सत्य और नियम है। दरअसल राहुल गांधी की राजनीति का आधार ही है - बिना तथ्यों के आरोप लगाना, संस्थाओं की गरिमा पर सवाल उठाना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अपनी मनमर्ज़ी के अनुसार परिभाषित करना। प्रधान ने कहा कि बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने एक-एक कर पूरी स्पष्टता के साथ पूरे देश के सामने तथ्यों को रखा। लेकिन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के लिए सत्य कभी प्राथमिकता रही ही नहीं है। मगर, देश की जनता सब देख रही है - कौन विकास और पारदर्शिता की दिशा में काम कर रहा है और कौन हर मंच पर असत्य और नकारात्मकता का ढोल पीटकर जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधत हुए कहा है कि वह लगातार संसद की गरिमा को गिराने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस की एक सांसद, संसद परिसर में कुत्ते को लेकर पहुँच गई तो तृणमूल के एक सांसद ने सदन में ई-सिगरेट का उपयोग किया जो निंदनीय है। इडिया गठबंधन है जिसके सांसद संसद में गले पड़ने, आंख मारने, टेबल पर चढ़कर नृत्य करने, माइक उखाड़ने, कागज़ फेंकने और पारित कानून फाड़ने जैसे कृत्य करते हैं, कई बार मार्शलों से भी हाथापाई करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के नेता विपक्ष का 4 डी फॉर्मूला है: पहला डी–डिफीट, दूसरा डी–डाइवर्जन से जवाबदेही से बचना, तीसरा डी–डिसइन्फॉर्मेशन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोपों के जरिए कथा गढ़ना, और चौथा डी–धमकी, जिसे अब खुलकर अपनाया गया है। ----------------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


