भाजपा का राहुल पर विदेशी सोशल मीडिया से मदद लेने का आरोप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह 2014 से विदेशी सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के खिलाफ विमर्श तैयार कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल और उनकी टीम ने विदेशी ताकतों की मदद से मोदी और भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा का राहुल पर विदेशी सोशल मीडिया से मदद लेने का आरोप

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह 2014 से ही विदेशी सोशल मीडिया की मदद से भारत विरोधी विमर्श गढ़ रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल, उनकी सोशल मीडिया और सलाहकार टीम और वामपंथी दलों के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विदेशी ताकतों की मदद लेने से भी परहेज नहीं किया। पात्रा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अन्य देशों में स्थित सोशल मीडिया अकाउंट राहुल गांधी और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र के इशारे पर भारत विरोधी माहौल बना रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा का एक्स अकाउंट भी अमेरिका में स्थित है। पात्रा ने मीडिया को विभिन्न एक्स अकाउंट दिखाते हुए आरोप लगाया कि सब विदेश से बनाए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों पर चुनाव आयोग, भाजपा-आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान का प्रदर्शन किया। पात्रा ने कांग्रेस पर दूसरे देशों में एक्स पर अपने अकाउंट बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा भारत में भाजपा-आरएसएस और मोदी सरकार के खिलाफ एक विमर्श गढ़ने के लिए किया गया। एक्स के नए फीचर से खुलासा पात्रा ने कहा कि यह बात तब सामने आई, जब कुछ दिन पहले एक्स ने एक नया फीचर पेश किया। इसके जरिये यूजर्स की लोकेशन, अकाउंट बनाने की तारीख और अन्य जानकारियां मिल सकती हैं। कहा कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद पवन खेड़ा का एक्स अकाउंट अमेरिका में पाया गया। महाराष्ट्र कांग्रेस का एक्स अकाउंट आयरलैंड का मिला हालांकि अब इसे भारत का बना दिया गया है। हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड एंड्रॉइड ऐप के जरिये जुड़ा है, हालांकि यह भारत में स्थित है। भाजपा नेता ने कहा कि नए फीचर के आने के बाद कांग्रेस और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े कई एक्स अकाउंटों के लोकेशन की जानकारी या तो भारत में बदल दी गई है या उसे छिपा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi Newsभाजपा का राहुल पर विदेशी सोशल मीडिया से मदद लेने का आरोप