भाजपा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से इस्तीफा मांगा

भाजपा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से इस्तीफा मांगा

संक्षेप:

भाजपा ने रायबरेली, वायनाड, डायमंड हार्बर और कन्नौज सीटों पर मतदाता पंजीकरण में अनियमितताओं का आरोप लगाया। पार्टी ने कांग्रेस, तृणमूल और सपा के नेताओं से इस्तीफे की मांग की। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने...

Aug 13, 2025 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने बुधवार को रायबरेली, वायनाड, डायमंड हार्बर और कन्नौज संसदीय सीटों पर मतदाता पंजीकरण में अनियमितताओं का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर के जरिये इन सीटों से जीतने वाले नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अभिषेक बनर्जी और अखिलेश यादव को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में स्लाइड-शो के जरिए मतदाता सूचियों का विश्लेषण पेश किया। उन्होंने तमिलनाडु की कोलाथुर विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदाता पंजीकरण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। चुनाव में धांधली के लिए मुख्यमंत्री एवं द्रमुक सुप्रीमो एम के स्टालिन और सपा की नेता डिंपल यादव से इस्तीफा देने की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अनुराग ठाकुर बोले, ‘चोर मचाए शोर अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस, तृणमूल, सपा और द्रमुक नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। विपक्ष अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और अन्य घुसपैठियों के वोट बैंक की रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा, विपक्ष का यह हंगामा देखकर पता चलता है कि ‘चोर मचाए शोर। गलत लोग अपने बचाव के लिए शोर कर रहे हैं। भाजपा नेता ने पूछा, रायबरेली से डायमंड हार्बर तक, हर जगह सवाल है, फर्जी वोटर क्यों बनाए गए? क्या ये नेता घुसपैठियों को बचाने के लिए इस्तीफा देंगे?