नितिन नवीन बोले, ‘महिला आरक्षण पर ममता ने कांग्रेसी साजिश का साथ दिया’
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महिला आरक्षण लागू करने में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता ने विपक्षी दलों की साजिश का साथ दिया और महिलाओं की सुरक्षा में टीएमसी सरकार नाकाम रही है। नवीन ने महिलाओं से अपील की कि वे टीएमसी को सबक सिखाएं।

बालुरघाट, एजेंसी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महिला आरक्षण लागू करने में बाधा डालने का आरोप लगाया। कहा कि महिला होने के बावजूद ममता ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की साजिश का साथ दिया। नितिन नवीन बालुरघाट में भाजपा प्रत्याशी विद्युत रॉय के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम रही है। राज्य की महिलाओं से अपील की कि वे अपने साथ हुए विश्वासघात पर टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों को सबक सिखाएं।नवीन
ने कहा कि बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने, जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए टीएमसी को सत्ता से हटाना जरूरी है। इससे पूर्व उन्होंने बालुरघाट और बांग्लादेश सीमा से सटे दक्षिण दिनाजपुर में रोड शो भी किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


