इंडिया गठबंधन के लिए वोट बैंक राष्ट्रीय गरिमा से ज्यादा महत्वपूर्ण: भाजपा
भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया। इंदौर में दो महिला कांग्रेस पार्षदों ने बजट चर्चा के दौरान इसे गाने से इनकार किया। भाजपा ने इसे वोट बैंक की राजनीति बताया और विपक्ष को भारत विरोधी करार दिया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि भारत विरोधी गठबंधन है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। दावा किया कि विपक्षी इंडिया गठबंधन देश की गरिमा के बजाय वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता देता है। भाजपा ने विपक्ष पर उस वक्त निशाना साधा है जब इंदौर में दो महिला कांग्रेस पार्षदों द्वारा बीते आठ अप्रैल को नगर निगम के बजट पर चर्चा के दौरान वंदे मातरम गाने से कथित तौर पर इनकार करने से जुड़ा विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस की मुस्लिम पार्षदों का कहना था कि उनका धर्म इसे गाने की इजाजत नहीं देता। इंडिया पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उसे भारत विरोधी करार दिया और उस पर धार्मिक विचारों को संविधान से ऊपर रखने का आरोप लगाया।भाजपा
प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल ने कार्यवाही के दौरान वंदे मातरम् गायन में भाग लेने से इनकार कर दिया। यह इंडिया गठबंधन नहीं है, यह भारत विरोधी गठबंधन है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


