हर बार विदेशी कंपिनियों के साथ खड़ी नजर क्यों आती है कांग्रेस- सुधांशु त्रिवेदी
हर बार विदेशी कंपिनियों के साथ खड़ी नजर क्यों आती है कांग्रेस- सुधांशु त्रिवेदी------------------------------------आर्थिक जगत में भ्रम और अव्यवस्था की राजनीति कर रहे हैं राहुल...

हर बार विदेशी कंपिनियों के साथ खड़ी नजर क्यों आती है कांग्रेस- सुधांशु त्रिवेदी -----------------------------------
-आर्थिक जगत में भ्रम और अव्यवस्था की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी
----------------------
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि वह हर बार विदेशी कंपिनियों के साथ खड़ी नजर आती है। साथ ही कांग्रेस लंबे समय से लगातार भारत की आर्थिक संस्थानों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि लोकसभा में नेता विपक्ष अभी-अभी अपनी विदेश यात्राओं के खर्चे के भुगतान संतुलन में बुरी तरीके से फंस गए हैं। वह लंबे समय से भारत में भाषाई, क्षेत्रीय और जातिगत अराजकता उत्पन्न करने में असफल हो गए हैं, तो अब आर्थिक जगत में भ्रम और अव्यवस्था की राजनीति कर रहे हैं।
भाजपा के सवाल
त्रिवेदी ने कांग्रेस से सवाल किया कि वह हमेशा विदेशी कंपनियों के साथ खड़े हुए क्यों नज़र आती हैं? 1984 में यूनियन कार्बाइड के साथ, 1988 में बोफोर्स के साथ, उसके बाद होवित्जर के साथ, उसके बाद अगस्ता वेस्टलैंड के साथ खड़े दिखे। उसके बाद चाहे वह विदेशी मीडिया संस्थान बीबीसी, वाशिंगटन पोस्ट हों, उनके साथ खड़े रहे, ग्रेटा थुनबर्ग की रिपोर्ट के साथ और फिर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के साथ खड़े रहे। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का हाथ विदेशी कंपनियों के साथ क्यों मिला रहता हैं? और भारत के हर संस्थान पर,चाहे सरकारी हो या गैर-सरकारी पर आघात क्यों रहता है?
भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति
त्रिवेदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था गंभीर चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों में किस किस रूप में आगे बढ़ रही है, उसका प्रमाण है 16 अप्रैल 2026 को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जीव के बयान से साफ हो जाता है। उन्होंने कहा है कि भारत की जो ग्रोथ है वो वैश्विक ग्रोथ की दो गुनी अधिक गति से बढ़ रही है। ये इसलिए बढ़ रही है क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था के आधार मजबूत हैं।
कांग्रेस का भ्रामक प्रचार
भाजपा प्रवक्ता ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था इतनी सुदृढ़ गति से चल रही है और विश्व के प्रमुख आर्थिक संगठन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की अर्थव्यवस्था में ये सकारात्मक संकेत दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस लंबे समय से भारत की आर्थिक संस्थानों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि एलआईसी बर्बाद हो गई, लेकिन एलआईसी का पिछले क्वार्टर का लाभ ऑल टाइम उच्चतम स्तर पर है। फिर कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बर्बाद हो गई, लेकिन 80 हज़ार करोड़ रुपये का लाभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 2025-26 में हुआ है। यह भी कही कि एचएएल को ध्वस्त कर दिया, आज एचएएल की 2 लाख करोड़ रुपये से ऊपर की ऑर्डर बुक हो गई है।
----------------------------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


