
बिटकॉइन 1,24 लाख डॉलर के पार निकला
संक्षेप:
बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1,24 लाख डॉलर यानी 1.08 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह शिखर गुरुवार को बना। 2009 में इसकी कीमत शून्य थी, और 2010 में यह 0.10 डॉलर के करीब स्थिर रही। 2013 में इसकी कीमत...
Aug 14, 2025 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली। बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1,24 लाख डॉलर यानी 1.08 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। गुरुवार को बिटकॉइन ने अपना नया शिखर बनाया। 2009 में जब सतोशी नाकामोटो नाम के किसी व्यक्ति ने इसे बनाया था तब इसकी कीमत शून्य थी। बिटकॉइन की पहली बड़ी कीमत बढ़ोतरी अक्टूबर 2010 में हुई थी। जब एक बिटकॉइन की कीमत लंबे समय तक 0.10 डॉलर (करीब आठ रुपये) के करीब स्थिर रहने के बाद ऊपर जाने लगी। वर्ष 2013 तक इसकी कीमत 1000 डॉलर के पार पहुंच गई थी। पिछले एक साल में इसकी कीमत में 57 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




