सांसदों के वेतन पर संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष चुने गए बीरेंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, असम गण परिषद के राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र प्रसाद वैश्य को 2026-27 के लिए संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति का अध्यक्ष चुना गया है। यह समिति सरकार से परामर्श के बाद सांसदों के वेतन, भत्तों और पेंशन संबंधी नियम बनाने के लिए अधिकृत है।

सांसदों के वेतन पर संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष चुने गए बीरेंद्र

नई दिल्ली, एजेंसी। असम गण परिषद (अगप) के राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र प्रसाद वैश्य को 2026-27 के लिए संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति का अध्यक्ष चुना गया है। संसद सदस्यों के वेतन एवं भत्ता अधिनियम, 1954 के तहत नियम बनाने के लिए गठित संयुक्त समिति में लोकसभा के 10 और राज्यसभा के पांच सदस्य शामिल हैं। राज्यसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि लोकसभा सचिवालय द्वारा सूचित किया गया कि संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति (2026-27) ने अपनी बैठक में राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र प्रसाद बैश्य को सर्वसम्मति से संयुक्त समिति का अध्यक्ष चुना है।

यह समिति सरकार से परामर्श करने के बाद संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन संबंधी मामलों पर नियम बनाने के लिए अधिकृत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।