बर्डेक्स ऐप से पक्षी ढूंढने पर मिलेंगे पॉइंट और इनाम
Feb 18, 2026 12:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ब्रिटेन में ‘बर्डेक्स’ नाम का नया ऐप लॉन्च हुआ है जो पक्षियों को पहचानने के शौक को मजेदार बनाता है। उपयोगकर्ता पक्षियों को रिकॉर्ड करके पॉइंट कमा सकते हैं और दुर्लभ पक्षियों की खोज पर अधिक इनाम मिलता है। ऐप का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना है। अब तक 2 लाख से अधिक पक्षियों की पहचान की जा चुकी है।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में पक्षियों को पहचानने के शौक को मजेदार बनाने के लिए ‘बर्डेक्स’ नाम का नया ऐप लॉन्च किया गया है। जब लोग किसी पक्षी को देखते हैं, तो ऐप पर उसे रिकॉर्ड करने पर पॉइंट मिलते हैं। दुर्लभ पक्षी खोजने पर ज्यादा इनाम मिलता है और आप अपने दोस्तों के साथ मुकाबला भी कर सकते हैं। इस ऐप को बनाने वालों का मकसद युवाओं को मोबाइल के जरिए प्रकृति से जोड़ना है। अब तक लोग इस ऐप पर 2 लाख से ज्यादा बार पक्षी देख चुके हैं। यह ऐप विज्ञान के लिए मददगार है, लेकिन दुर्लभ पक्षियों को ढूंढने के चक्कर में उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



