ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबर्ड फ्लू:::अब तक नौ राज्यों के पोल्ट्री बर्ड्स में फ्लू की पुष्टि

बर्ड फ्लू:::अब तक नौ राज्यों के पोल्ट्री बर्ड्स में फ्लू की पुष्टि

नई दिल्ली। एजेंसी देशभर में इस समय बर्ड फ्लू का प्रकोप जारी है। बर्ड फ्लू

बर्ड फ्लू:::अब तक नौ राज्यों के पोल्ट्री बर्ड्स में फ्लू की पुष्टि
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 22 Jan 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। एजेंसी

देशभर में इस समय बर्ड फ्लू का प्रकोप जारी है। बर्ड फ्लू की वजह से बहुत से पक्षियों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। पशुपालन मंत्रालय ने कहा है कि शुक्रवार तक नौ राज्यों केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पोल्ट्री बर्ड्स फार्म में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि की गई है।

इसके साथ ही 12 से ज्यादा राज्यों में कौवे, प्रवासी और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक शुक्रवार तक 9 राज्यों में पोल्ट्री बर्ड्स और 12 राज्यों में प्रवासी और जंगली पक्षियों में बर्ज फ्लू देखा गया है। एवियन इन्फ्लुएंजा को बढ़ने से रोकने के लिए डेरा बस्सी में चंडीगढ़ प्रशासन में 11,200 पक्षियों को अल्फ़ा पोल्ट्री फार्म में रखा गया था।

राजस्थान में 197 और पक्षियों की मौत

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को 197 और पक्षियों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक कुल 6,290 पक्षियों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य के 17 जिले बर्ड फ्लू संक्रमण से प्रभावित है। पशुपालन विभाग के अनुसार 27 जिलों के 272 नमूनों में से 67 नमूनों की जांच में संक्रमण पाया गया है। विभाग के रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 102 कौए, 62 कबूतर, 12 मोर एवं 21 अन्य पक्षियों की मौत हो गई। राज्य में 25 दिसम्बर से अब तक 6,290 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इनमें 4408 कौए, 360 मोर, 539 कबूतर तथा 983 अन्य पक्षी शामिल है।

महाराष्ट्र के हिंगोली में 750 से अधिक पक्षियों को मारा जाएगा

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को पोल्ट्री फार्म के 764 पक्षियों को मारा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पशुपालन विभाग ने हिंगोली शहर से 50 किलोमीटर दूर स्थित पिंपरी खुर्द गांव स्थित पोल्ट्री फार्म के मृत पक्षियों के नमूने भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे थे और उनमें एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गांव में एक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पिंपरी खुर्द में 16 जनवरी को 24 मुर्गियां मरी हुई पाई गई थी इसके बाद पांच और मुर्गियों की मौत हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें