बिजवासन रेलवे स्टेशन की देखरेख निजी कंपनी करेगी

Amit Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली एयरपोर्ट के समीप बिजवासन रेलवे स्टेशन की देखरेख निजी कंपनी द्वारा की जाएगी। आरएलडीए ने नौ वर्षों के लिए टेंडर जारी किया है। स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है और दीपावली से पहले रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। नया स्टेशन आठ प्लेटफॉर्म के साथ तैयार किया जाएगा।

बिजवासन रेलवे स्टेशन की देखरेख निजी कंपनी करेगी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली एयरपोर्ट के समीप बन रहे बिजवासन रेलवे स्टेशन पर देखरेख की जिम्मेदारी निजी कंपनी द्वारा संभाली जाएगी। इसके लिए आरएलडीए (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) की ओर से टेंडर जारी किया गया है जिसके तहत नौ वर्षों के लिए स्टेशन की देखरेख निजी कंपनी को सौंपी जाएगी। यह कंपनी न केवल साफ-सफाई और मरम्मत बल्कि वाणिज्यिक कार्यों की जिम्मेदारी भी लेगी। इस पूरे कार्य की निगरानी करने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए जाएंगे। बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर बिजवासन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। यह स्टेशन आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि इसके पास ही बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट आदि सुविधाएं मौजूद होंगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा इसका पुनर्विकास किया जा रहा है। पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने के चलते यह स्टेशन लंबे समय से अटका हुआ था। लेकिन अब यहां से पेड़ हटाने की अनुमति मिल चुकी है जिसके चलते यहां तेजी से कार्य चल रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष दीपावली से पहले इस स्टेशन से रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

स्टेशन की देखरेख का टेंडर

इसे ध्यान में रखते हुए अब रेलवे स्टेशन की देखरेख करने के लिए आरएलडीए ने टेंडर निकाला है। इसके तहत टेंडर पाने वाली कंपनी को नौ वर्षों तक स्टेशन की देखरेख की जिम्मेदारी मिलेगी। इसके तहत स्टेशन पर साफ-सफाई, मरम्मत कार्य, पानी का बंदोबस्त, शौचालय की सफाई, लिफ्ट-एस्केलेटर की देखरेख, प्लेटफॉर्म पर लगने वाले स्टॉल आदि की जिम्मेदारी निजी कंपनी संभालेगी। यह कार्य वह बेहतर तरीके से कर रहे हैं या नहीं, उसकी निगरानी करने के लिए रेलवे के कुछ अधिकारी स्टेशन पर नियुक्त रहेंगे। अगर उनके काम से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए तो वह इस व्यवस्था को रद्द भी कर सकते हैं।

कई रेलगाड़ियां होंगी स्थानांतरित

बिजवासन रेलवे स्टेशन के शुरू होने पर सराय रोहिल्ला स्टेशन से कई गाड़ियों को वहां स्थानांतरित करने की योजना है। बिजवासन रेलवे स्टेशन से राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की दिशा में जाने वाली गाड़ियों को चलाने की योजना है। इससे नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी।

आठ प्लेटफॉर्म का होगा नया स्टेशन

बिजवासन रेलवे स्टेशन पर पहले केवल दो प्लेटफॉर्म थे। लेकिन अब नए स्टेशन पर कुल आठ प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। यहां पर आनंद विहार की तरह अंडरपास बनाया गया है ताकि यात्री सीधे बिना सीढ़ी चढ़े प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकें। इसके साथ ही एफओबी की सुविधा लिफ्ट और एस्केलेटर के साथ दी गई है।

सामान्य प्रश्न

बिजवासन रेलवे स्टेशन की देखरेख कौन करेगा?
बिजवासन रेलवे स्टेशन की देखरेख एक निजी कंपनी द्वारा की जाएगी।
Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।