
ऐतिहासिक जनादेश विकास की राजनीति की जीत: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। यह विकास की राजनीति की जीत है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने जाति और समुदाय से ऊपर उठकर वोट दिया है और मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। बिहार अब विकास के नए पथ पर आगे बढ़ेगा।
नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। यह ‘विकास की राजनीति की जीत’ है। राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, इस चुनाव में एनडीए को मिला तीन-चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता और सुशासन एवं विकास की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास का प्रमाण है। लोगों ने जाति और समुदाय से ऊपर उठकर किया वोट: रविशंकर प्रसाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने जाति और समुदाय से ऊपर उठकर विकास एवं सुशासन के लिए वोट दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा, यह वोट आशा और विश्वास का है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और (बिहार के) विकास की उनकी गारंटी में विश्वास दिखाया है। प्रसाद ने कहा कि बिहार के लोगों ने राजद शासन के दौरान लालू प्रसाद का जंगलराज और एनडीए के कार्यकाल के दौरान राज्य में हुए बदलाव को देखा है। उन्होंने चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने एनडीए के सुशासन और महिलाओं समेत लोगों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को देखा है। बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, उन्हें लालू का जंगलराज भी याद है। प्रसाद ने कहा, लोगों ने मोदी, भाजपा और एनडीए में विश्वास दिखाया है...मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारा बिहार आज विकास के नए पथ पर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




