Delhi News: नाव हादसे में बच्चों की मौत बेहद दुखद: मुर्मु
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंगलवार देर शाम एक दर्जन से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव पलट गई थी। राष्ट्रपति ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को कहा कि बिहार में नाव हादसे में बच्चों की मौत बेहद दुखद है और उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही नाव के पलटने से 13 बच्चे डूब गए।

