असम में सरकारी भर्ती में फर्जीवाड़ा, मामला दर्ज
असम में एक बड़ा भर्ती घोटाला सामने आया है, जिसमें फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए सरकारी नौकरियां प्राप्त की गईं। आरोप है कि दूसरे राज्यों के लोग असम के स्थायी निवासी होने का झूठा दवा कर नकली दस्तावेजों का उपयोग कर रहे थे। जोरहाट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

जोरहाट (असम), एजेंसी। असम में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए केंद्रीय सरकारी नौकरियां हासिल करने के कथित बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि दूसरे राज्यों के कई लोगों ने असम के स्थायी निवासी होने का झूठा दावा कर नकली दस्तावेजों के आधार पर नौकरियां प्राप्त कीं। मामले में जोरहाट सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र (पीआरसी), जाति प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र का इस्तेमाल कर कुछ लोगों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य ग्रामीणों में नियुक्तियां हासिल कीं। इनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, असम राइफल्स और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जैसी संस्थाएं शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


