Bhopal Rail Overbridge Controversy 118-119 Degree Curve Sparks Legal Battle भोपाल : रेल ओवरब्रिज का मोड़ 90 नहीं 118-119 डिग्री का : विशेषज्ञ, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBhopal Rail Overbridge Controversy 118-119 Degree Curve Sparks Legal Battle

भोपाल : रेल ओवरब्रिज का मोड़ 90 नहीं 118-119 डिग्री का : विशेषज्ञ

भोपाल में एक रेल ओवरब्रिज का मोड़ 90 डिग्री नहीं, बल्कि 118-119 डिग्री है। विशेषज्ञ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने निर्माण फर्म को काली सूची में डाल दिया था। फर्म ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 11 Sep 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
भोपाल : रेल ओवरब्रिज का मोड़ 90 नहीं 118-119 डिग्री का : विशेषज्ञ

भोपाल में एक रेल ओवरब्रिज का मोड़ 90 डिग्री नहीं बल्कि 118-119 डिग्री है। एक विशेषज्ञ ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। यह ओवरब्रिज सोशल मीडिया मीम्स और लोगों के आक्रोश का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञ भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के एक प्रोफेसर हैं। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेव और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ के समक्ष ओवरब्रिज पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। दरअसल, ऐशबाग इलाके में बने ओवरब्रिज पर बढ़ते विवाद के चलते राज्य सरकार ने निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स पुनीत चड्ढा को काली सूची में डाल दिया। इसके बाद फर्म ने हाईकोर्ट कोर्ट का रुख किया था।

फर्म की याचिका पर हाईकोर्ट ने विशेषज्ञ रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद, जिसमें कहा गया है कि पुल का मोड़ 118-119 डिग्री का है, मध्य प्रदेश सरकार ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई पर पुनर्विचार के लिए अदालत से समय मांगा। अदालत ने अनुरोध स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 17 सितंबर को निर्धारित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।