Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBhopal Police Capture Notorious Serial Attacker with 30 000 Reward
मप्र: छुरी से युवतियों को घायल करने वाला सीरियल कटर गिरफ्तार

मप्र: छुरी से युवतियों को घायल करने वाला सीरियल कटर गिरफ्तार

संक्षेप:

- 30 हजार रुपये था आरोपी पर इनाम भोपाल, एजेंसी। मध्यप्रदेश की

Feb 05, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने राह चलती युवतियों पर छुरी से हमला कर करने वाले एक इनामी बदमाश को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सीरियल कटर की तलाश में पुलिस ने लगभग 900 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लगभग 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक की और फिर लगभग 100 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब जाकर सफलता उनके हाथ लगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) अवधेश गोस्वामी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान सागर जिले के राहतगढ़ निवासी 37 वर्षीय देवेन्द्र अहिरवार के रूप में हुई है और फिलहाल पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 29 जनवरी की रात पिपलानी क्षेत्र में राह चलती तीन महिलाओं और अयोध्या नगर क्षेत्र में एक लड़की पर छुरी से हमला किया था। आदतन बदमाश है आरोपी अधिकारी ने बताया कि घटना संज्ञान में आने के बाद पिपलानी और अयोध्या नगर थाने में अलग-अलग चार मामले दर्ज किए गए थे। गोस्वामी ने बताया कि आरोपी आदतन बदमाश है और उसने भोपाल के अतिरिक्त सागर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसी ही चार घटनाओं को भी अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध शाखा की 40 टीमें बनाई गयी और लगभग 150 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सबूत जुटाने सहित अन्य कार्यों में लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी भोपाल की घटना को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए घर में छिप गया था लेकिन पुनः जब घटना की मंशा से निकला तभी पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।