Bhavesh Shekhawat Advances to Finals in World Cup Shooting खेल : शूटिंग - शेखावत भावेश फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBhavesh Shekhawat Advances to Finals in World Cup Shooting

खेल : शूटिंग - शेखावत भावेश फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में

विश्व कप शूटिंग शेखावत भावेश फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में निंगबो

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Sep 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
खेल : शूटिंग - शेखावत भावेश फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में

विश्व कप शूटिंग शेखावत भावेश फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में निंगबो (चीन), एजेंसी। भारत के निशानेबाज भावेश शेखावत ने विश्व कप (राइफल/पिस्टल) के चौथे दिन शुक्रवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन के पहले चरण में चौथा स्थान हासिल किया। इस तरह वह फाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। पर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में भारतीय चुनौती कमजोर पड़ गई क्योंकि कोई भी निशानेबाज फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच सका। खाता खुलने का इंतजार : भारत अब तक पदक तालिका में अपना खाता नहीं खोल पाया है। चीन दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य के साथ शीर्ष पर है।

नॉर्वे दो स्वर्ण के साथ दूसरे जबकि दक्षिण कोरिया एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है। भावेश ने 97, 99 और 97 की सीरीज के साथ 293 का स्कोर बनाया। जर्मनी के इमानुएल म्यूलर 295 के साथ शीर्ष जबकि फ्रांस के क्लेमेंट बेसागेट 294 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रदीप सिंह शेखावत 288 (98, 95, 95) के साथ 24वें जबकि मनदीप सिंह 272 (93, 91, 88) के साथ 43वें स्थान पर हैं। 3 पोजिशंस में निराशा : महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस फाइनल में नॉर्वे की जीनेट हेग डुएस्टैड ने 466.2 के स्कोर के साथ प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण जीता। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में भी स्वर्ण जीता था। डेनमार्क की रिक्के मेंग इबसेन (463.3) और चेक गणराज्य की बारबोरा दुबस्का (451.4) ने रजत और कांस्य हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों में मेहुली घोष और मानिनी कौशी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। मेहुली ने (583 अंक) क्वालीफिकेशन में 23वां स्थान हासिल किया, जबकि मानिनी 66 निशानेबाजों के बीच 580 अंक के साथ 45वें स्थान पर रहीं। सुरभि भारद्वाज (578 अंक) 52वें स्थान पर रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।