एयरटेल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारती एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। चाइना मोबाइल 100 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर है। एयरटेल के भारत में 36.8 करोड़ और अफ्रीका में 17.9 करोड़ ग्राहक हैं।

एयरटेल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता

नई दिल्ली। भारती एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। जीएसएमए इंटेलीजेंस के आंकड़ों के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनी चाइना मोबाइल है, जो 100 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर है। ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस दुनिया भर के मोबाइल संचालकों और संबंधित कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है। एयरटेल ने कहा कि भारत में उसके 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।