भगवंत मान ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सुनाम, एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह को उनके 87वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

सुनाम, एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह को उनके 87वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। मान ने स्थानीय स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान ऊधम सिंह स्मारक पर पुष्पार्पित किए। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी ऊधम सिंह का बलिदान पीढ़ियों को निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। बाद में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस पर, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के सम्मान और गरिमा के लिए उनका बेमिसाल बलिदान हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।’


