बेंगलुरु: माता-पिता की हत्या के आरोपी इंजीनियर की होगी मानसिक स्वास्थ्य जांच

Feb 13, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आरोपी रोहन चंद्र ने बुधवार को वित्तीय विवाद को लेकर 60 वर्षीय पिता और 55 वर्षीय मां की हत्या कर दी थी।

बेंगलुरु: माता-पिता की हत्या के आरोपी इंजीनियर की होगी मानसिक स्वास्थ्य जांच

बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु में माता-पिता की हत्या के आरोपी 33 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जांच के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहंस) भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उसके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार, रोहन चंद्र भट्ट ने बुधवार को वित्तीय विवाद को लेकर अपने 60 वर्षीय पिता नवीन चंद्र भट्ट और 55 वर्षीय मां डॉ. श्यामला भट्ट की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। नवीन चंद्र भट्ट नौसेना से सेवानिवृत कैप्टन हैं। आरोपी ने अपनी स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई अमेरिका से की है। वह दो साल पहले ही बेंगलुरु लौटा था और कुछ कंपनियों के लिए स्वतंत्र रूप से काम करता था।

डीसीपी सैदुलु अदावत ने बताया कि रोहन का अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए धन उपलब्ध कराने को लेकर माता-पिता से विवाद चल रहा था। वह उनसे अलग भी रह रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।