Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBengaluru Police Busts 10-Member Gang Manipulating Currency Notes for Fraud
दो हजार के नोटों के 'सीरियल नंबर' बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दो हजार के नोटों के 'सीरियल नंबर' बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

संक्षेप: बेंगलुरु पुलिस ने एक 10 सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो 'धन वर्षा अनुष्ठान' का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहा था। गिरोह ने 2000 के नोटों के सीरियल नंबर में हेरफेर किया था, जिससे उन्होंने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने 18 लाख रुपये के नोट जब्त किए हैं और कई गिरफ्तारियां की हैं।

Tue, 4 Nov 2025 08:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु पुलिस ने एक ऐसे 10 सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर दो हजार के करेंसी नोटों के सीरियल नंबर में हेरफेर करता था। यह गिरोह भोली-भाली जनता को 'मनी रेन रिचुअल' (धन वर्षा अनुष्ठान)का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। यह गिरोह लोगों को झांसा देता था कि एक विशेष सीरियल नंबर वाले नोटों का उपयोग करके अनुष्ठान करने से उनके जीवन में सौभाग्य आएगा और उनका धन सौ गुना बढ़ जाएगा। हलासूर गेट पुलिस स्टेशन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक प्रबंधक द्वारा 17 अक्तूबर को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने गिरोह के पास से 18 लाख रुपये के मूल्य के दो हजार के नोट जब्त किए हैं। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने बताया कि आरबीआई के अनुसार नोट तो असली थे, लेकिन उनके सीरियल नंबरों को बदला गया था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 24 अक्तूबर को क्यूबनपेट से हुई। इसके बाद, जांच के आधार पर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से और लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सीरियल नंबर बदलने वाले मुख्य आरोपी को भी यशवंतपुर स्थित उसके आवास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से दो हजार के नोट और हेरफेर में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए है।