बेंगलुरु में ‘जॉम्बी ड्रग’ का वीडियो साझा करने वाला गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बेंगलुरु में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति बेसुध खड़ा था। इसे 'जॉम्बी ड्रग' के प्रभाव का बताया गया। जांच में पता चला कि वह गठिया से पीड़ित था। वीडियो शेयर करने वाले हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने सोशल मीडिया पर माफी मांगी।

बेंगलुरु में ‘जॉम्बी ड्रग’ का वीडियो साझा करने वाला गिरफ्तार

बेंगलुरु, एजेंसी। सोशल मीडिया पर एक बेसुध व्यक्ति का वीडियो वायरल कर उसे कथित ‘जॉम्बी ड्रग’ के असर में बताने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था। वह व्यक्ति सड़क पर बेसुध हालत में खड़ा था और हिल-डुल भी नहीं पा रहा था। दावा किया गया था कि वह जॉम्बी ड्रग के असर में है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति गठिया से पीड़ित था। इसके बाद वीडियो साझा करने वाले की तलाश शुरू की गई। यह जानकारी मिलने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपी 29 वर्षीय हेमंत को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।