Delhi News: बेंगलुरु में छात्र को अगवा कर पीटा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: बेंगलुरु में एक कॉलेज के छात्र को अगवा कर पीटा गया। घटना 1 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे हुई। छात्र को जबरदस्ती एक सफेद कार में खींचकर पट्टनगेरे मेन रोड पर ले जाया गया, जहां उसे पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Delhi News: बेंगलुरु में छात्र को अगवा कर पीटा

Delhi News: बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु में एक समूह ने कॉलेज स्टूडेंट को अगवा कर जमकर पीटा। यह घटना 1 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे हुई। उस वक्त छात्र कॉलेज के पिछले गेट के पास अपना स्कूटर पार्क कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे का असली मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय छात्र ने तहरीर में कहा कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती एक सफेद कार में खींच लिया और दूर ले गए। बाद में, कार यहां पट्टनगेरे मेन रोड पर एक बार के सामने रुकी, जहां सभी आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।इसके

बाद, आरोपियों ने पीड़ित को उसी जगह पर छोड़ दिया और चले गए। वह फिर कॉलेज वापस गया और अपने दोस्तों के साथ राष्ट्रोथाना हॉस्पिटल गया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर, केंगेरी थाने में पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ उसे अगवा करने, मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: बेंगलुरु में छात्र को अगवा कर पीटा