Bengal BJP Leader Rakesh Singh Arrested for Vandalism at Congress Headquarters कांग्रेस मुख्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में बंगाल भाजपा नेता गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBengal BJP Leader Rakesh Singh Arrested for Vandalism at Congress Headquarters

कांग्रेस मुख्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में बंगाल भाजपा नेता गिरफ्तार

कोलकाता में भाजपा नेता राकेश सिंह को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय बिधान भवन में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वे 29 अगस्त से फरार थे और मंगलवार रात टांगरा इलाके से पकड़े गए। गिरफ्तारी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 3 Sep 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस मुख्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में बंगाल भाजपा नेता गिरफ्तार

कोलकाता, एजेंसी। बंगाल भाजपा नेता राकेश सिंह को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय बिधान भवन में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 29 अगस्त को हमले के बाद से फरार राकेश सिंह को मंगलवार रात टांगरा इलाके से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ' हमने उनके आवास पर छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं थे। उनके बेटे शिवम सिंह से कई बार पूछताछ की गई और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। छिपने के दौरान राकेश सिंह ने पुलिस को धमकी देते हुए एक वीडियो क्लिप जारी किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नाराजगी जाहिर की।

उस वीडियो के जारी होने के दो दिन बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।' इस बीच, राकेश सिंह को जब सियालदह अदालत परिसर में लाया जा रहा था तो भाजपा और कांग्रेस समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।