ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीḤबजट से पहले वित्त मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से लिए सुझाव

Ḥबजट से पहले वित्त मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से लिए सुझाव

नयी दिल्ली, Ḥएजेंसी। Ḥवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ रविवार...

Ḥबजट से पहले वित्त मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से लिए सुझाव
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 16 Jan 2022 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नयी दिल्ली, Ḥएजेंसी।

Ḥवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ रविवार को बजट से पूर्व एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें भाजपा पदाधिकारियों से बजट से जुड़े सुझाव भी लिए। ये बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई थी। बैठक में भाजपा महासचिव अरुण सिंह, उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल समेत पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेता व 25 प्रदेशों के भाजपा इकाई के प्रतिनिधियों, भाजपा से जुड़े पेशवर लोग, कारोबारी, शिक्षाविद और अर्थशास्त्री शामिल हुए। विचार-विमर्श के बाद बीस सुझाव मिले, जिन्हें वित्त मंत्री सीतारमण को भेजा जाएगा। वित्तमंत्री ने सुझाव के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें