खेल : 'ए' टीमों के दौरे आसान बनाने की जरूरत : सैकिया

Jan 09, 2026 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बीसीसीआई के अधिकारियों ने बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने भारत ए और अंडर-19 टीमों के भविष्य दौरों को आसान बनाने की वकालत की। बोर्ड सचिव ने रिक्त तकनीकी पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। सीओई में मैचों की तैयारी की समीक्षा भी की गई।

खेल : 'ए' टीमों के दौरे आसान बनाने की जरूरत : सैकिया

नई दिल्ली, एजेंसी। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र के कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत ए और अंडर-19 टीमों के दौरों को भविष्य में आसान बनाने की वकालत की। बोर्ड सचिव देवाजीत सैकिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) अप्रैल से शुरू हो गया है लेकिन कई प्रमुख तकनीकी पद रिक्त पड़े हैं। इसमें शिक्षा और खेल विज्ञान प्रमुख का पद शामिल है। मुंबई में हुई बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मिन्हास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सीओई क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे। सैकिया ने कहा, हमने सीओई में रिक्त पदों पर बात की और जल्दी ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया।

दुनिया भर में तकनीकी स्टाफ की कमी है लेकिन हम जल्दी से जल्दी इन पदों पर नियुक्तियां करेंगे। सीओई की तैयारियों और कामकाज की समीक्षा का भी यह सही समय था। वहां तीन मैदानों पर मैच हो रहे हैं जिसमें विजय हजारे ट्रॉफी के मैच शामिल है। हमने यह भी बात की कि आगे ए टीमों के दौरों का कार्यक्रम कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा, कई बार ए टीम और सीनियर एक ही समय पर साथ में दौरे पर होती हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा नहीं हो। ए टीमों का दौरा भविष्य के क्रिकेटरों के लिए जरूरी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।