
खेल : वनडे में बावुमा कप्तान, मार्कराम को टी-20 की कमान
वनडे में बावुमा कप्तान, मार्कराम को टी-20 की कमान जोहान्सबर्ग। तेंबा बावुमा को भारत
वनडे में बावुमा कप्तान, मार्कराम को टी-20 की कमान जोहान्सबर्ग। तेंबा बावुमा को भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका का कप्तान नियुक्त किया गया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच खेली जाएगी। हालांकि प्रमुख तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पसली की चोट से उबरने में नाकाम रहने से स्वदेश लौटेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास से सफेद गेंद प्रारूप में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी टीम में हैं। उन्हें पाक के खिलाफ वनडे सीरीज में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने तीन पारियों में एक शतक और दो अर्धशतकों सहित 232 रन बनाए थे।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एडेन मार्कराम की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है। वह डोनोवन फेरेरिया की जगह कप्तानी संभालेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज भी पाक के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद सीमित ओवरों की टीम में लौटे हैं। पिछले साल भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप फाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज एनरिक नोर्जे टी20 श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से खेली जाएगी। वनडे टीम : तेंबा बावुमा (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन। टी-20 टीम : एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फेरेरिया, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्जे, ट्रिस्टन स्टब्स।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




