Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBarapullah Flyover Phase-3 Construction Progresses Eases Access to AIIMS
 :: प्रोजेक्ट अपडेट :: बारापुला फेज-तीन के अधूरे हिस्से में नए पिलर बनाने के काम ने पकड़ी रफ्तार

:: प्रोजेक्ट अपडेट :: बारापुला फेज-तीन के अधूरे हिस्से में नए पिलर बनाने के काम ने पकड़ी रफ्तार

संक्षेप:

-पेड़ हटाने की अनुमति मिलने के बाद से छह नए पिलर बनाए गए-पिलर बनाने के बाद स्पैन डालने का काम होगानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।मयूर विहार फेज-एक से सराय काले खां तक बारापुला फ्लाईओवर के फेज-तीन का...

Jan 11, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मयूर विहार फेज-एक से सराय काले खां तक बारापुला फ्लाईओवर के फेज-तीन का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। पेड़ हटाने की अनुमति मिलने के बाद से छह नए पिलर बनाए जा चुके हैं, बाकी नौ पिलर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद स्पैन डालने का काम किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि दो तरफ 250-250 मीटर के बचे हुए निर्माण कार्य को जून में पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्मित हिस्से पर जहां पर कारपेटिंग नहीं हुई, वहां पर फिनिशिंग टच देने का काम साथ-साथ चल रहा है। इस फेज का काम पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लोगों का एम्स तक पहुंचना सुगम हो जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही इससे एम्स जाने वाले वाहनों का सराय काले खां की सड़क पर दबाव कम होगा। डीएनडी और एनएच-नौ पर भी वाहनों का बोझ कम होगा। बारापुला फ्लाईओवर का सराय कालेखां से आईएनए मार्केट तक दो चरणों में करीब साढ़े नौ किलोमीटर का काम वर्षों पहले हो गया था। उस पर वाहन दौड़ रहे हैं। इसके फेज-तीन कॉरिडोर के तहत मयूर विहार फेज-एक से सराय काले खां के बीच करीब साढ़े तीन किलोमीटर हिस्से पर काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है। इस अधूरे हिस्से में साइकिल ट्रैक के साथ वॉकवे भी बन रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि फेज तीन कॉरिडोर के बनने के बाद प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। 20 मिनट में पहुंचेंगे एम्स इस फेज का काम पूरा होने पर मयूर विहार फेज-एक से एम्स तक पहुंचने में 20 मिनट का समय लगेगा।अभी डीएनडी और एनएन-नौ से सराय काले खां होते हुए एम्स जाने तक 40 से 50 मिनट लगते हैं। बीच-बीच में कई स्थानों पर जाम से जूझना पड़ता है। ----- फेज तीन से जुड़े तथ्य -सितंबर 2014 को शिलान्यास हुआ -अप्रैल 2015 में निर्माण कार्य शुरू हो पाया -शुरुआती डेडलाइन अक्टूूबर 2017 थी ------- \B