
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बिक्री पेशकश शुरू
संक्षेप:
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) मंगलवार को 54 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर शुरू हुई। सरकार इस सरकारी बैंक में अपनी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 2,492 करोड़ रुपये जुटाएगी। ओएफएस बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा।
Dec 02, 2025 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) गैर-खुदरा निवेशकों के लिए 54 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर मंगलवार को शुरू हुई। न्यूनतम मूल्य पर सरकार इस सरकारी बैंक में अपनी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 2,492 करोड़ रुपये जुटाएगी। शेयर बिक्री के विवरण-पत्र के अनुसार, ओएफएस बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ओएफएस के लिए न्यूनतम मूल्य 54 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है, जो बीएसई पर सोमवार के बंद भाव 57.66 रुपये प्रति शेयर से 6.34 प्रतिशत कम है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




