
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवास समेत सभी कर्ज की दरें घटाईं
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद अपने ऋणों की ब्याज दरें भी 0.25 प्रतिशत घटाने की घोषणा की है। इससे घर, वाहन और शिक्षा के ऋण सस्ते होंगे। नए दरों के अनुसार, आवास ऋण की दर 7.10 प्रतिशत और कार ऋण की दर 7.45 प्रतिशत होगी।
नई दिल्ली, एजेंसी। सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने रविवार को रेपो से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) से जुड़े ऋणों में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है। इससे घर, वाहन और शिक्षा सहित अन्य ऋण सस्ते हो जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के बाद यह फैसला किया गया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि शनिवार से प्रभावी संशोधन के साथ बैंक का आवास ऋण 7.10 प्रतिशत ब्याज दर से और कार ऋण 7.45 प्रतिशत से शुरू होगा, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम है। बीओएम ने कहा कि बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती से ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने और उनके सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता का पता चलता है।
वर्तमान ऊंची ब्याज दरों के माहौल में बैंक खुदरा ऋणों को सस्ता करके ग्राहकों के चेहरों पर खुशी ला रहा है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने शुक्रवार को रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया और तटस्थ रुख बरकरार रखा, जिससे आगे दर में कटौती की गुंजाइश बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




