बैंक ऑफ बड़ौदा हरित बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगा

Feb 27, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बैंक ऑफ बड़ौदा हरित अवसंरचना बॉन्ड जारी कर 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। आधार निर्गम आकार 5,000 करोड़ रुपये है और ग्रीन शू विकल्प के तहत इसे 10,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। बॉन्ड की अवधि सात वर्ष होगी और आवेदन की न्यूनतम राशि एक लाख रुपये है।

बैंक ऑफ बड़ौदा हरित बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगा

मुंबई, एजेंसी। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा हरित अवसंरचना बॉन्ड जारी कर 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है। बाजार सूत्रों ने बताया कि आधार निर्गम आकार 5,000 करोड़ रुपये है। इसमें अधिक बोली आने पर 5,000 करोड़ रुपये तक की बोली रखने (ग्रीन शू) का विकल्प शामिल होगा जिससे कुल निर्गम आकार 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इन बॉन्ड की अवधि सात वर्ष होगी। यह पांच मार्च 2033 को परिपक्व होंगे। भुगतान एवं आवंटन की तिथि पांच मार्च 2026 निर्धारित है। बॉन्ड निर्गम के लिए बोली चार मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच एनएसई के इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर (ईबीपी) मंच पर आयोजित की जाएगी।

बॉन्ड पर वार्षिक ब्याज भुगतान होगा और इन्हें बंद बोली प्रक्रिया के माध्यम से समान प्रतिफल आधार पर आवंटित किया जाएगा। आवेदन की न्यूनतम राशि एक लाख रुपये है और उसके बाद एक लाख रुपये के गुणकों में बोली लगायी जा सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।