Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBank of Baroda Cuts Car Loan Interest Rates by 0 30 to 7 6
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर घटाई

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर घटाई

संक्षेप:

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने कार ऋण पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें तुरंत लागू हैं और अब 7.6 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होती हैं। इसके अलावा, बैंक 'बड़ौदा कार लोन' पर 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की निश्चित ब्याज दर भी पेश कर रहा है।

Feb 09, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अपनी कार ऋण पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। उसकी परिवर्तनशील (फ्लोटिंग) ब्याज दर अब 7.6 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होगी। इसके अलावा, बैंक 'बड़ौदा कार लोन' पर आकर्षक निश्चित ब्याज दर की भी पेशकश कर रहा है, जो 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है। बयान के अनुसार, 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर नई कार की खरीद पर उपलब्ध होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें