अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को डिपोर्ट किया
दक्षिणी पश्चिमी जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक बांग्लादेशी महिला सोनाली शेख को गिरफ्तार कर उसे भारत से बाहर कर दिया। वह पिछले छह साल से अवैध रूप से भारत में रह रही थी। पहले वह मुंबई में रहती थी और...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Dec 2024 07:03 PM

नई दिल्ली। दक्षिणी पश्चिमी जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम ने गुरुवार को एक बांग्लादेशी महिला को डीपोर्ट किया है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वह पिछले छह साल से छिपकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी। पहले वह मुंबई में रहती थी और बाद में दिल्ली आकर रहने लगी। महिला के बारे में जानकारी मिलते ही उसकी पहचान के बाद कार्रवाई करते हुए डीपोर्ट कर दिया गया। महिला की पहचान 28 वर्षीय सोनाली शेख के रूप में हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।