अमेरिका में बांग्लादेशी नागरिक पर मानव तस्करी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिका में अवैध प्रवेश दिलाने के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम को ब्राजील से प्रत्यर्पित किया गया है। वह टेक्सास की अदालत में पेश होगा। इस्लाम ने दक्षिण अमेरिका से लोगों की यात्रा का प्रबंधन किया और उन्हें अमेरिका में प्रवेश दिलाने के लिए निर्देश दिए। उसे 15 साल तक की सजा हो सकती है।

अमेरिका में बांग्लादेशी नागरिक पर मानव तस्करी का आरोप

न्यूयॉर्क/टेक्सास, एजेंसी। अमेरिका में अवैध तरीके से लोगों को प्रवेश दिलाने की साजिश में शामिल एक बांग्लादेशी नागरिक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपी सैफुल इस्लाम (39) को ब्राजील से प्रत्यर्पित कर अमेरिका लाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सैफुल इस्लाम को टेक्सास के लारेडो में अदालत में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ आरोप है कि उसने कई लोगों को अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाने के लिए एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाई है।कोर्ट दस्तावेजों के मुताबिक, इस्लाम दक्षिण अमेरिका, खासकर ब्राजील के साओ पाउलो से लोगों की यात्रा की व्यवस्था करता था और उन्हें सेंट्रल अमेरिका और मैक्सिको के रास्ते अमेरिका की सीमा तक पहुंचाता था।

बताया गया कि इन लोगों को अमेरिका में घुसने के लिए रियो ग्रांडे नदी पार करने या सीमा पर बनी बाड़ को कूदकर अंदर जाने के निर्देश दिए जाते थे। आरोपी पर वित्तीय लाभ के लिए अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका लाने के कई मामले दर्ज हैं। दोषी पाए जाने पर उसे न्यूनतम तीन से पांच साल और अधिकतम 15 साल तक की सजा हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।