बांग्लादेश : हादी की पार्टी ने पुलिस की चार्जशीट पर सवाल उठाए
बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में उनकी पार्टी इंकिलाब मंच ने पुलिस की चार्जशीट को खारिज कर दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि हत्या में एक आपराधिक नेटवर्क और सरकारी मशीनरी शामिल है। अगर न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन तेज होगा।

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश के चर्चित छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में उनकी पार्टी इंकिलाब मंच ने पुलिस की चार्जशीट को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि हादी की हत्या में सिर्फ कुछ लोग नहीं, बल्कि पूरा आपराधिक नेटवर्क और सरकारी मशीनरी शामिल है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज होगा। ढाका पुलिस ने मंगलवार को हादी की हत्या के मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस का कहना है कि यह हत्या ‘राजनीतिक बदले’ में की गई और इसका आदेश अवामी लीग से जुड़े वार्ड काउंसलर तैजुल इस्लाम चौधरी बप्पी ने दिया था।
इस मामले में फैसल करीम मसूद को मुख्य आरोपी बताया गया है। हालांकि, इंकिलाब मंच के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने इस दावे को सिरे से नकारते हुए कहा कि कोई पागल भी यह नहीं मानेगा कि एक छात्र नेता की हत्या सिर्फ एक वार्ड काउंसलर के कहने पर हुई। बता दें कि हादी दिसंबर में ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर भारत का नाम जोड़े जाने के आरोपों को नई दिल्ली ने सिरे से खारिज किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




