बांग्लादेश में विद्रोह का बिगुल फूंकने वालों को जनता ने नकारा

Feb 13, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विकल्प हेडिंग हसीना की सरकार गिराने वाले भी मुंह के बल गिरे -

बांग्लादेश में विद्रोह का बिगुल फूंकने वालों को जनता ने नकारा

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिराने वाले छात्रों की पार्टी एनसीपी को आम चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। उम्मीद के अनुरूप पार्टी चुनाव में कमाल नहीं कर पाई। एनसीपी छह सीटों पर ही सिमट कर रह गई। पार्टी के सबसे बड़े चेहरे नाहिद इस्लाम ढाका-11 सीट से जीत गए हैं। एनसीपी(नेशनल सिटीजन पार्टी) ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन छह सीट ही जीतने में कामयाब हो पाई। पार्टी की हार की कई वजह हैं। अगस्त, 2024 में हुए छात्र आंदोलन का असर गत डेढ़ साल में काफी कम रह गया है। शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाले कई छात्र नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

एनसीपी ने जमात के साथ गठबंधन किया तो पार्टी के अंदर ही मतभेद हो गए। एनसीपी कुछ महीने पहले बनी पार्टी है। उनके पास सरकार विरोधी आंदोलन में शामिल रहे छात्र तो थे, लेकिन वोट डलवाने वाली चुनावी मशीनरी नहीं थी। अवामी लीग के खिलाफ लोगों के पास दो ही विकल्प थे, बीएनपी या एनसीपी। लोगों ने नई पार्टी की बजाय अनुभव को चुना। उन्हें लगा कि देश चलाने के लिए पुरानी पार्टी छात्रों से बेहतर विकल्प है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;