Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBangladesh s Law and Order Deteriorates Ahead of Parliamentary Elections
विदेश ::: बांग्लादेश में चुनाव के ऐलान के बाद स्थिति बिगड़ी

विदेश ::: बांग्लादेश में चुनाव के ऐलान के बाद स्थिति बिगड़ी

संक्षेप:

ढाका, एजेंसी। अगले वर्ष होने वाले संसदीय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद

Dec 21, 2025 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ढाका, एजेंसी। अगले वर्ष होने वाले संसदीय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक खराब हो गई है, जिससे लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। 'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार हाल के दिनों में राजनीतिक कार्यक्रमों, प्रतिद्वंद्वी रैलियों, झड़पों, आगजनी और हत्याओं की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चुनावी माहौल बेहद अस्थिर होता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राजनीतिक तनाव बांग्लादेश में कोई नई बात नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात पिछले चुनावों की तुलना में कहीं अधिक चिंताजनक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कट्टरपंथी संगठन इंकलाब मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 संसदीय क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी को राजधानी ढाका में गोली मारी गई थी। बांग्लादेश में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन और हिंसक घटनाएं भड़क उठीं। अवामी लीग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाया गया। मीडिया संस्थानों और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यालयों पर भी हमले हुए। राजनीतिक हिंसा के अलावा बांग्लादेश में जघन्य अपराधों में भी वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। हालात बेहद चिंताजनक ढाका विश्वविद्यालय के सामाजिक कल्याण और अनुसंधान संस्थान के सहायक प्रोफेसर एवं अपराध विशेषज्ञ मोहम्मद तौहीदुल हक ने बांग्लादेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और वैचारिक टकराव सामान्य हैं, लेकिन जब इन्हें हिंसा, आगजनी और हत्याओं को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो चुनाव के समय स्थिरता गंभीर रूप से खतरे में पड़ जाती है।