Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBangladesh Hindu Businessman Attacked and Set Ablaze Amid Rising Violence
बांग्लादेश में एक और हिंदू कारोबारी पर हमला, लाग लगाई

बांग्लादेश में एक और हिंदू कारोबारी पर हमला, लाग लगाई

संक्षेप:

बांग्लादेश के शरीयतपुर में 50 वर्षीय कारोबारी खोकोन चंद्र दास पर हमला कर उसे पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया। दास को गंभीर चोटें आईं और उसे ढाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया, जबकि हमलावर भाग गए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Jan 01, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति (कारोबारी) पर कथित तौर हमला कर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद शरारती तत्वों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना दामुड्या के शरीयतपुर इलाके की है। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ढाका ले जाया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 9.30 बजे की है। शरारती तत्वों ने 50 वर्षीय खोकोन चंद्र दास नामक व्यवसायी पर उस समय हमला कर दिया जब वह अपनी दुकान बंद कर ऑटो से घर लौट रहे थे। शरारती तत्वों ने दामुड्या शरीयरतपुर सड़क पर उनका ऑटो रोक लिया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, बाद में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

खुद को बचाने के लिए दास सड़क किनारे पास के एक तालाब में कूद गए। उनकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तलाब से निकाल कर शरीयतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ढाका भेज दिया गया। दास की पत्नी सीमा दास ने बताया कि हमारा उस इलाके के किसी व्यक्ति से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि मेरे पति पर क्यों हमला किया गया। दामुड्या पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी रबीउल हक के अनुसार कोनेश्वर यूनियन के तिलोई गांव निवासी दास केउरभंगा बाजार में एक फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते हैं। रबीउल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों में से दो की पहचान स्थानीय निवासी रब्बी और सोहाग के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। ज्ञात हो कि पिछले महीने, बांग्लादेश में हिंदू युवकों की लिंचिंग की दो और घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह घटनाएं मैमनसिंह जिले और राबाड़ी के पांग्शा उप-जिले में हुई थी। घटना में मरने वालों की पहचान गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल के रूप में हुई थी। इस घटना से बांग्लादेश और भारत में राजनीतिक नेताओं, धार्मिक संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों में व्यापक गुस्सा और निंदा हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;