खेल : बांग्लादेश ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
बंगलादेश ने बारिश से बाधित पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस पद्धति से 86 रन से हराया। मोसद्दक हुसैन (86), नजमुल हुसैन शांटो (67) और तंजीद हसन तमीम (54) की पारियों ने बांग्लादेश को 284 रन बनाने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया 191 रन पर आउट हुआ, बारिश के कारण खेल आगे नहीं बढ़ सका।

ढाका, एजेंसी। मोसद्दक हुसैन (नाबाद 86), नजमुल हुसैन शांटो (67) और तंजीद हसन तमीम (54) की अर्धशतकीय पारियों से बंगलादेश ने बारिश से बाधित पहले वनडे में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस पद्धति से 86 रन से पराजित किया। बांग्लादेश की यह ऑस्ट्रेलिया की 21 साल में पहली जबकि कुल दूसरी जीत है। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को 2005 में हराया था। बंगलादेश ने आठ विकेट पर 284 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लड़खड़ाती रही। उसने 42.2 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन बनाए थे तभी बारिश शुरू हो गई और दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन ने नाबाद 52 और एलेक्स कैरी ने 47 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने चार विकेट चटकाए।----------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


