खेल : बांग्लादेश के टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन को अनुबंध नहीं
बांग्लादेश के टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन को अनुबंध नहीं ढाका। टेस्ट ओपनर महमूदुल

बांग्लादेश के टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन को अनुबंध नहीं ढाका। टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अनुबंध नहीं दिया है। बोर्ड ने गुरुवार को अपनी 28 सदस्यों वाली पुरुषों की राष्ट्रीय अुनबंध सूची की घोषणा की। नजमुल हुसैन शंटो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और तस्कीन अहमद को ग्रेड ए में रखा गया है, उन्हें हर महीने 8,00,000 बांग्लादेशी टका मिलेंगे। मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद ह्रदोय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को ग्रेड बी में 6,00,000 बांग्लादेशी टका मिलेंगे। सौम्या सरकार, जाकेर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद और सैयद खालिद अहमद को ग्रेड सी में हर महीने 400,000 बांग्लादेशी टका मिलेंगे।
डी ग्रेड में मौजूद सैफ हसन, परवेज हुसैन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नूरुल हसन सोहन को ग्रेड डी में 200,000 बांग्लादेशी टका मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


