विदेश : 1971 युद्ध में भारत के समर्थन को बांग्लादेश ने सराहा
- 26 मार्च को बांग्लादेश मनाता है अपना स्वतंत्रता दिवस ढाका, एजेंसी।

- 26 मार्च को बांग्लादेश मनाता है अपना स्वतंत्रता दिवस ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश के मंत्री इशराक हुसैन ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत की भूमिका के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारत के सहयोग के कारण बांग्लादेश को आजादी हासिल करने में मदद मिली और कई लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग भारत के इस योगदान को हमेशा याद रखेंगे।1971 में पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ के तहत बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा और हत्याएं की थीं। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शेख मुजीबुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया था।
26 मार्च को बांग्लादेश अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जो देश की आजादी की घोषणा का प्रतीक है। मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने बांग्लादेशी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रशिक्षण, हथियार और सैन्य सहयोग दिया था। यह युद्ध 16 दिसंबर 1971 को खत्म हुआ, जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और बांग्लादेशी लड़ाकों के संयुक्त बल के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


