ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबैडमिंटन : एक्सेलसन, त्जू यिंग साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बैडमिंटन : एक्सेलसन, त्जू यिंग साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन और टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता ताई...

बैडमिंटन : एक्सेलसन, त्जू यिंग साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 03 Dec 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन और टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता ताई त्जू यिंग को इस सत्र में उनके शानदार खेल  के लिए क्रमशः बीडब्ल्यूएफ साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है। ऑल इंग्लैंड 2020 के दोनों चैंपियनों के लिए सत्र के आखिरी में दिया जाने वाला यह पहला पुरस्कार है। पुरस्कार के सभी आठ विजेताओं को वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

सात में चैंपियन

एक्सेलसन को फरवरी 2020 में बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स से  शानदार लय को बरकरार रखने की उनकी असाधारण क्षमता के लिए पुरस्कृत किया गया था। डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने 11 व्यक्तिगत टूर्नामेंट में से 10 में फाइनल में जगह पक्की की और इसमें से टोक्यो ओलंपिक समेत सात में वह चैंपियन बने। चीनी ताइपै की ताइ त्जू यिंग ने तोक्यो ओलंपिक के फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऑल इंग्लैंड 2020 जीत दर्ज की और फिर जनवरी 2021 में तीन-टूर्नामेंट में सफलता हासिल की।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में चीनी ताइपै के ओलंपिक चैंपियन ली यांगवांग ची-लिन को ली एवं जी जिया की जोड़ी को सबसे बेहतर पुरुष युगल चुना गया। ओलंपिक में महिला युगल स्वर्ण पदक जीतने वाली ग्रेसिया पोली एवं अप्रियानी रहयु की जोड़ी को साल का सर्वश्रेष्ठ जोड़ी चुना गया। इंडोनेशिया की इस जोड़ी ने ओलंपिक स्वर्ण के साथ 2020 में इंडोनेशिया मास्टर्स और बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स, और थाईलैंड ओपन 2021 का खिताब भी जीता था। थाईलैंड के तीन बार के विश्व जूनियर चैंपियन कुनलावुत विटिडसर्न सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। पैरा बैडमिंटन में क्यू जिमो (पुरुष) और लीनी रात्री ओक्टिला (महिला) ने दूसरी बार वर्ष के अंत में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें